देवनानी ने अजमेर उत्तर में सड़कों के निर्माण की रखी मांग

– विधान सभा में कटौति प्रस्ताव प्रस्तुत कर रखी मांग

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर 17 मार्च।
विधायक वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधान सभा में कटौति प्रस्ताव प्रस्तुत कर विधान सभा क्षेत्र अजमेर उत्तर में विभिन्न सड़कों का निर्माण कराये जाने की मांग रखी। देवनानी ने वर्ष 2018-19 में सार्वजनिक निर्माण विभाग की अरबन रोड योजना के तहत स्वीकृत 6 सड़कों का निर्माण शुरू कराने के लिए बजट आवंटित कराने की मांग राज्य सरकार से की। इन सड़कों के टेण्डर होकर कार्यादेश जारी हो चुके है परन्तु राज्य सरकार ने इनके निर्माण प्रारम्भ करने पर अघोषित रोक लगा रखी हैं।
इसके अतिरिक्त देवनानी ने ग्राम लोहागल में गत वर्ष स्वीकृत विकास पथ के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग भी सरकार से की। उन्होंने फाॅयसागर-खरेखड़ी मार्ग जो कि पुष्कर जाने के लिए भी एक प्रमुख वैकल्पिक मार्ग के रूप में काम में लिया जाता है उस मार्ग पर स्थित एक पुलिया जो पिछले डेढ वर्ष से टूटी हुई है उसका निर्माण कराने की मांग भी रखी।
उन्होंने सरकार से फाॅयसागर रोड पर सड़क एवं ड्रेनेट सिस्टम के निर्माण कराये जाने की मांग भी विधान सभा में रखी । इसके साथ ही देवनानी ने अजमेर शहर की 66 सड़के जो कि पीडब्ल्यूडी के अधीन है उनकी नियमित मरम्मत व रख-रखाव हेतु भी आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग सरकार से की।
6 स्वीकृत सड़के जिनके कार्यादेश हो गये, परन्तु कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ –
1. लोहागल में दुर्गादास नगर जीवन मंदिर काॅलोनी की सड़क
2. लोहागल में कुम्हार मौहल्ला व सिंह भूमि की सडक
3. फाॅयसागर रोड से बजरंग कालोनी की सडक
4. रैदास बस्ती बोराज, स्वास्तिक नगर व दादा विहार की सडक
5. जगदम्बा काॅलोनी की सडक
6. हाथीखेडा में तेजाजी के स्थान से हथाई होते श्मशान तक व राज काॅलोनी की सडक

error: Content is protected !!