झुग्गी बस्ती के बच्चों के साथ होली महोत्सव सप्ताह का किया आयोजन

दिनांक २६ मार्च २०२१ शुक्रवार रंगों का त्योहार होली इस बार कोरोना की वजह से बेरंग है। इसमें रंग भरे का कार्य संस्था द्वारा आयोजित होली महोत्सव सप्ताह ने किया है राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान द्वारा अजमेर पुष्कर पीसांगन ब्लॉक की झुग्गी बस्तियों में 690 नन्हे मुन्हे बच्चो के साथ होली महोत्सव सप्ताह का किया आयोजन जिसमे कायड़ घूघरा लोहागल फॉयसागर माकड़वाली बकरा मंडी तबीजी मगरी की ढाणी मकरेड़ा नुरियावास स्थित झुग्गी बस्तियों में बच्चो को कोरोना से बचाव के उपाय व सभी बच्चो को पिचकारी कलर सेट व कप केक रूल स्विस रोल फेन बिस्कुट इत्यादि होली महोत्सव सप्ताह के दौरान वितरित किया गया जिसको प्राप्त कर नन्हे मुन्ने बच्चों के चेहरे खिल खिला उठे
राजस्थान समग्र कल्याण संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ एस .एन .शर्मा (दीपक) के अनुसार होली के जश्न में कोरोना वायरस एक बार फिर खलल डालने जा रहा है. बीते कुछ दिनों में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में जबरदस्त उछाल देखा गया है इसको ध्यान में रखते हुए कोरोना की गाइड लाइन को निभाते हुए संस्थान ने झुग्गी बस्ती में निवास करने वाले नन्हें मुन्हे बच्चों के लिए होली महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया जिसमे बच्चो के परिवार वालो को कोरोना से बचाव के उपायों के साथ साथ बच्चों को पिचकारी कलर सेट व बिस्कुट क्रीम रूल कप केक स्विस रोल का वितरण किया गया
कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के कार्यकर्ता चंदू गिरी , मंजू मेघवंशी,रवि यादव का योगदान सरहनीय रहा

डॉ.एस.एन. शर्मा मुख्य कार्यकारी अधिकारी

error: Content is protected !!