अजमेर । डिफेंडर्स ऑफ़ फेथ संस्था द्वारा हर बार की तरह इस बार भी होली पर परबतपुरा स्थित ढोल वालों की बस्ती में बच्चों के साथ फूलों से होली खेली। संस्था के अजमेर शहर प्रभारी अनुपम मिश्रा के अनुसार इस बार कोविड के पुनः बढ़ते प्रकोप को देखते हुए संस्था द्वारा चलाई जा रही सभी पांच निःशुल्क कक्षाओं में से केवल एक पर ही होली का कार्यकम रखा गया, जहाँ हर बार की तरह इस बार भी बच्चों के साथ फूलों से होली खेली गयी। होली के लोक गीत गए गए और कार्यक्रम के बाद बच्चों को मिठाई बांटी गयी। इस दौरान नन्हे बच्चों ने सुन्दर ढोल वादन भी प्रस्तुत किया। कोविड महामारी को देखते हुए सावधानी के सभी प्रबंध किये हुए थे। कार्यक्रम में विकास ऊबना, रेखा, ज्योति, ललित खत्री कुछ ही संस्था के सदस्य मौजूद रहे।