जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कवंर पलाडा द्वारा प्रकरणों का निस्तारण

दिनांक 30.03.21। जिला प्रमुख श्रीमती सुषील कंवर पलाडा द्वारा जनसुनवाई कर प्राप्त प्रकरणों का किया गया त्वरित निस्तारण। जनसुनवाई में श्री परषुराम धानका मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, श्री हरजीराम चैधरी, उपनिदेषक (कृषि), श्री हेमंत स्वरूप माथुर उपनिदेषक, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री अरूण कुमार शर्मा, अति. जिला षिक्षा अधिकारी अजमेर, श्री कबीर अख्तर अधीषाषी अभियन्ता महानरेगा, श्री हेमन्त गुप्ता, परियोजना अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, श्रीमति पुष्पा सिंह, जिला आयोजना अधिकारी, अजमेर व अन्य अधिकारी/कार्मिक उपस्थित रहे।
जनसुनवाई में श्री दिलीप प्रचार जिला परिषद सदस्य वार्ड न0 03 ने जिला प्रमुख को ग्राम पंचायत सराधना व डूमाडा पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण एवं ग्राम पंचायत दातडा पंचायत समिति पीसागंन में स्वच्छ भारत मिषन अन्तर्गत पूर्व में बने शौचालयो का भुगतान नही होना अवगत कराया गया है जिला प्रमुख द्वारा तत्काल ही श्री परषु राम धानका मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को भुगतान यथा शीघ्र करने व आगे भी इस भुगतान प्रणाली को दुरस्त करने के निर्देष प्रदान किये जिससे ग्रामीण जन को किये गये कार्यो का भुगतान शीघ्रताषीघ्र हो सके। प्रार्थिया श्रीमति वीणा देवी भार्गव ग्राम पंचायत भदूण पंचायत समिति किषनगढ ने जिला प्रमुख को अवगत कराया कि प्रार्थीया के पास महिला मेट का प्रमाण पत्र होने के बावजूद भी सरपंच महोदया द्वारा मस्टरोल नहीं दिये जा रहे है जिसमें संबंध में स्वंय को रोजगार प्रदान करने हेतु निवेदन किया। जिला प्रमुख श्रीमति सुषील कवर पलाडा ने अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को प्रकरण की पूर्ण जानकारी कर प्रार्थीयो को राहत प्रदान कराने हेतु निर्देष प्रदान किये। जिसके अनुसरण में कार्यालय द्वारा विकास अधिकारी पंचायत समिति किषगनढ को तथ्यात्मक रिपोर्ट से अति0 मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अवगत कराने हेतु निर्देष प्रदान किये है। पंचायत समिति पीसांगन के वार्ड 2, गणपति नगर के वासीयो द्वारा जिला प्रमुख को वार्ड में सार्वजनिक रास्ते में पानी फैलाव एवं पीने के पानी की किल्लत संबंधि समस्या से अवगत कराया है जिला प्रमुख द्वारा श्री परषु राम धानका मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर को समस्या का निस्तारण तत्काल करने हेतु निर्देष प्रदान किये। निर्देषो के अनुसरण में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर ने विकास अधिकारी पीसागन को वार्ड में आम रास्ते पर मनरेगा के तहत सडक मय नाली निर्माण कराने व पानी की समस्या के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग का सहयोग प्राप्त कर पानी उपलब्ध कराने के निर्देष प्रदान किये है। प्रार्थी रामेष्वरलाल पुत्र श्योराम जाति कुमावत ग्राम सिलोरा तह. किषनगढ़ हाल निवासी-प्रेमचन्द राषन की दुकान के सामने वार्ड नं. 21 राजारेड़ी किषनगढ़ द्वारा ग्राम सिलोरा की आबादी भूमि खसरा नं. 162/59 पर अतिक्रमणकारियों द्वारा किये गये अतिक्रमण को तुड़वाकर भूमि को सरकारी सम्पति घोषित किये जाने हेतु निवेदन किया गया। इस संबंध में जिला प्रमुख द्वारा श्री परषु राम धानका मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर को प्रकरण में कार्यवाही करते हुऐ आबादी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करावाकर, रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देष दिये।
इसी क्रम मेें जिला परिषद अजमेर कार्यालय से संबंधित 11, सार्वजनिक स्वास्थय एवं इंजीनियरिंग विभाग से संबंधित 08, जिला चिकित्सा अधिकारी से संबंधित 04, अजमेर विद्युत वितरण लिमि0 से संबंधित 07, जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक से संबधित 6, सामाजिक अधिकारीता विभाग से संबंधित 05, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित 08 परिवेदना प्राप्त हुई जिस पर जिला प्रमुख ने संबंधित अधिकारियो को तत्काल निस्तारण हेतु निर्देषित किया।

श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति की बैठक का किया जायेगा आयोजन

श्रीमती सुषील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर की अध्यक्षता में कार्यालय जिला परिषद अजमेर में जिला स्थापना समिति की बैठक का आयोजन दोपहर 03.00 बजे किया जायेगा। बैठक में श्री परषुराम धनका मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, श्री मुरारी लाल वर्मा अति. मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद अजमेर, जिला षिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक जिला अजमेर एवं जिला कलक्टर प्रतिनिधि उपस्थित रहेगे।।

दीपक कादीया
7737597589

error: Content is protected !!