केबिनों में आग का तांडव

केकड़ी 30 मार्च(पवन राठी)बस स्टैंड स्थित तीन केबिनों में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग का तांडव एक घंटे तक जारी रहा।कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने आग पर काबू पाने में सफलता प्राप्त की इस दौरान स्थानीय लोगो ने भी आग पर काबू पाने के हर संभव सहयोग किये।
बस स्टैंड स्थित श्याम बुक डिपो पत्रिका वितरण केंद्र में अचानक आग लगी और देखते देखते ही उसने विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों और स्थित केबिनों को भी अपनी चपेट में ले लिया।आग बुझाने में बगल में स्थित मनिहारी सामानों से भरी केबिन रोडॉ बनी अंत में उस केबिन के शटर का ताला तोड़कर आग पर काबू पाया जा सका।
आग से सबसे ज्यादा नुकसान श्याम बुक डिपो पत्रिका वितरण केंद्र का हुवा बगल में स्थित मनिहारी केबिन में भी काफी नुकसान हुवा है।
घटना की सूचना मिलते ही केकड़ी पुलिस ने मौके पर पंहुच कर बचाव एवम राहत कार्य मे सहयोग किया और आग लगने के कारणों की जांच प्रारम्भ कर दी।

error: Content is protected !!