अजमेर मंडल पर अधिकाधिक माल लदान कर और ग्राहकों को आकर्षित कर लोडिंग को बढ़ाया जा रहा है| जिससे माल लदान (लोडिंग) में लगातार रिकॉर्ड ब्रेकिंग आंकड़े आ रहे है | इस संबध में अजमेर मंडल की बिजनेस डवलपमेंट यूनिट भी लगातार बेहतर कार्य कर रही है |
अजमेर मंडल पर माल लदान के नए आयाम स्थापित हो रहे है | इसी कड़ी में विगत दिवस अजमेर मंडल ने 17 रैक व 725 वैगन की सर्वश्रेष्ठ लोडिंग आंकड़ा हासिल किया जबकि पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 656 वैगन था।
अजमेर मंडल द्वारा माह मार्च में 29 मार्च तक अब तक 334 मालगाड़ी का लदान किया गया जो कि गत वर्ष के 101 माल गाड़ियों के लदान से 231 प्रतिशत अधिक रहा है | अब तक 0.91 मिलियन टन का लदान किया गया जो कि गत वर्ष की इसी अवधि में 0.31मिलियन टन के लदान से 198.7 प्रतिशत अधिक है | मंडल पर इस वर्ष अब तक औसत 503 वैगनों का लदान प्रतिदिन किया गया है जो कि गत वर्ष के 161 वैगनों के लदान से 212 प्रतिशत अधिक रहा है |
मंडल रेलवे प्रबंधक श्री नवीन कुमार परसुरामका ने अजमेर मंडल द्वारा माल लदान में इस प्रकार के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की है और वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री विजय सिंह से मंडल का माल लदान के इस प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए 1 मिलियन का महत्वकांक्षी लक्ष्य क़ो प्राप्त करने का आहवन किया। विदित है की पूर्व में मंडल क़ा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 0.71 मिलियन टन का है, जो की एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी और माल लदान के परिपेक्ष में सपना सच होने जैसा होगा |
उल्लेखनीय है की 22 मिलियन टन माल लोड करके उत्तर पश्चिम रेलवे ने इतिहास रचते हुए अब तक का सबसे अधिक माल लदान प्राप्त किया है। यह माल लदान पिछले साल की तुलना में 31 प्रतिशत अधिक है, जो सभी जोनल रेलवे में सर्वाधिक है | उत्तर पश्चिम रेलवे रेलवे के इस जोनल टारगेट को हासिल में अजमेर मंडल ने शानदार भूमिका निभाई है । पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अजमेर मंडल पर लोडिंग 59% अधिक की गयी है ।
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर