लायंस क्लब अजमेर आस्था द्वारा बोहरा मेंसन बापूनगर में स्थापित वर्धमान सेवा समिति जहां कि प्रतिदिन आने वाले रोगियों का निःशुल्क इलाज होमियोपैथी व आयुर्वेदिक पद्धति से इलाज किया जाता हैं के लिए समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन,लायन सुधीर मूंदड़ा व लायन अतुल मधु पाटनी के सहयोग से नव्वे ड्रेसे व साठ जूते की जोड़ियां रखवाई गई
क्लब अध्यक्ष लायन संदीप गोयल ने बताया कि इस संस्थान में जरूरतमन्दों को दवाइयों के साथ होस्पिटल पलंग,
व्हील चेयर आदि समान उपलब्ध कराया जाता हैं साथ ही यहां पर कपड़ा बैंक बना रखा हैं जिसका उपयोग जरूरतमन्दों के काम आता रहा हैं
क्लब सचिव लायन रूपेश राठी ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन पदमचंद जैन पूर्व संम्भागीय अध्यक्ष लायन अतुल पाटनी एवम वर्धमान सेवा समिति के श्री पारस जी विनायकिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे
लायन संदीप गोयल अध्यक्ष
लायन रूपेश राठी सचिव