भगवान् श्री अग्रसेन सर्किल हटाए जाने की खबर से अग्रवाल समाज में रोष

अजमेर. अग्रवाल समाज के कुल प्रवर्तक श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा को 20 वर्ष पुराने श्री अग्रसेन सर्किल से हटाए जाने की सुचना से अग्रवाल समाज में रोष है।
अग्रवंशज संसथान के संरक्षक सतीश बंसल एवं अध्यक्ष सुनील गोयल ने बताया की अजमेर के सुचना केंद्र चौराहे पर स्थित सर्किल पर भगवान् श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा स्थापित है जिसे अग्रसेन सर्किल का भी नाम दिया है। जिसे अतिक्रमण एवं सड़क को चौड़ा करने के नाम पर हटाए जाने की बात आज समाज के सामने आयी है जिसे लेकर समस्त अग्रवाल समाज में रोष व्याप्त है।
युवा शाखा अध्यक्ष मनीष गोयल एवं सचिव विनय मंगल ने बताया की अजमेर शहर में भगवान् अग्रसेन जी का एक ही सर्किल है जिसे अतिक्रमण का नाम देना कदापि उचित नहीं है। और इसकी गरिमा को बचने और सर्किल को अतिक्रमण के नाम से हटाए जाने की खबर सुनकर समाज के प्रबुद्धजन एवं सभी संस्थाओं की एक आपातकालीन बैठक कल 03 अप्रैल को आयोजित कर भगवन श्री अग्रसेन सर्किल को बचने के लिए रणनीति बनायीं जाएगी।

error: Content is protected !!