अजमेर |आदर्श नगर पृथ्वीराज पुरी गणेश नगर आदर्श नगर में लोग पेयजल किल्लत से परेशान है अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही लोग पानी की समस्या से परेशान हो रहे हैं आदर्श नगर के पृथ्वीराज पुरी गणेश नगर के क्षेत्रवासी समय पर सप्लाई नहीं होने तीन से चार दिन में सप्लाई होने पर भी जो पानी आता है मात्र 5 मिनट आता है और बंद हो जाता है वह भी प्रेशर से नहीं आती और सप्लाई बंद हो जाती है कांग्रेस नेता मनीष सेन ने बताया की अधिकारियों को फोन किया जाता है तो अधिकारियों का एक ही बहाना होता है कि पानी की टंकी नहीं भरी है आगे से पानी नहीं आ रहा है पानी का प्रेशर कम होने की वजह से पानी की टंकी नहीं भर पाती है और लोगों को समय पर सप्लाई नहीं हो पा रही है क्षेत्रवासियों ने चेतावनी दी है पेयजल व्यवस्था को ठीक नहीं किया गया | अन्यथा तो क्षेत्रवासी द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जलदाय विभाग पर्वतपुरा सेठी कॉलोनी की होगी |