एस. एफ. हसन चिश्ती का देहांत

दरगाह हज़रत ख्वाजा साहब के गद्दीनशीन, ख्वाजा की नगरी पाक्षिक के सम्पादक, सुल्तान उल हिन्द वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष, नेशनल फेडरेशन ह्यूमन राइट कॉउंसिल के माइनॉरिटी विंग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस. एफ. हसन चिश्ती का देहांत दिनांक 13 अप्रैल 2021 को प्रातः 11:05 बजे साइलेंट अटैक की वजह से खादिम मोहल्ला स्थित निवास पर हो गया। 13 अप्रैल 2021 को मग़रिब की नमाज़ के बाद दरगाह स्थित चारयारी क़ब्रिस्तान में एस. एफ. हसन चिश्ती को सुपुर्द ए खाक़ किया गया। परिवारजनों ने सूचना देते हुए बताया कि 15 अप्रैल 2021 को प्रातः 09:00 बजे दरगाह स्थित अहाता -ए- नूर में सैम की फातेहा की जायेगी।

error: Content is protected !!