एबीवीपी ने चलाया जन जागरूकता अभियान

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता अभियान के दूसरे दिन भी शहर भर में सोशल डिस्टेन्शिग के सुरक्षा घेरे बनाकर, स्टीकर-पोस्टर चिपकाकर लोगों से कोविड गाइडलाइन की पालना करने की अपील कर रहे हैं।
एबीवीपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और महानगर सहमंत्री उदय सिंह ने बताया कि जन जागरूकता अभियान के तहत दूसरे दिन आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया। लोगों को कोविड गाइडलाइन की पालना करने और वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
जिससे कोरोना संक्रमण की चैन तोडी जा सके।
राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर के इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि सभी लोग मास्क लगाएँ और अतिआवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकले और प्रशासन को भी थोड़ी सख्ती अपनानी चाहिए जिससे कोरोना संक्रमण की चैन तोडी जा सके।
इस अवसर पर महानगर कार्यकारिणी सदस्य तेजकरण सिंह शेखावत, राजेन्द्र चौधरी, गोविंद सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!