केकड़ी 24 अप्रैल(पवन राठी)नगर पालिका केकड़ी द्वारा आज शहर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मध्य नजर अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर सैनी टाइजेसन करवा कर आम जन को राहत प्रदान की।
पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने आमजन से अपील की है कि जन अनुशासन पखवाड़े के लिए राज्य सरकार द्वारा घोषित गाइड लाइन की पालना सुनिशित कर स्वयं व अपने परिवार को इस महामारी से बचाये।आवश्यक होने पर ही घरों से निकले अन्यथा नही।मास्क का उपयोग करे एवम दो गज की दूरी बनाए रखे ।तभी हम कोरोना की चेन को तोड़ने में कामयाब हो पाएंगे।
कोरोना महामारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय साहू ने” मास्क अपनाओ-दो गज की दूरी बनाओ” को बताया।