योजना में पंजीकरण की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाये जाने की मांग
राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फ़ेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल व अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल ने राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भारत की सर्वश्रेष्ठ कैशलेस स्वास्थ्य चिरंजीवी योजना की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 से आगे बढाई जाने की मांग की है | अग्रवाल व गंगवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल करने का स्वागत करते हुए बताया कि उक्त योजना गहलोत की गांधीवादी छवि को दर्शाती है औऱ आम जन के स्वास्थ्य के प्रति उनकी सजगता को दर्शाती है | चूँकि जन अनुशासन पखवाड़ा की गाइडलाइन के मद्देनज़र कर्फ्यू की स्थिति में आमजन इस योजना में शामिल होने में लॉकडाउन के कारण घरों में रहने के लिए बाध्य हैं इसलिए मुख्यमंत्री से मांग की जा रही है कि उक्त योजना में प्रदेश की जनता की शत-प्रतिशत भागीदारी करने के लिए चिरंजीवी योजना की अंतिम तिथि को आगामी 31 दिसंबर 2021 तक बढ़ाया जाये | राजस्थान प्रदेश की जनता महंगे निजी कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजनाओं से अत्यंत पीड़ित है इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा उक्त योजना में प्रदेश के सभी परिवारों की उक्त योजना में शामिल होने की अभिलाषा है, इसके लिए मुख्यमंत्री से मांग है कि उक्त योजना की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाना प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नितांत जरुरी है | आभार व मांग करने वालों में प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, सोनिया गाँधी ब्रिगेड के शहर अध्यक्ष राजकुमार गर्ग, शरद कपूर, प्रह्लाद माथुर, प्रेम सिंह गौड़, मो. हनीफ अंसारी, हेमंत सिंह खंगारोत, सुदेश पाटनी, माणकचंद जैन, संजय बाकलीवाल आदि हैं|
सीए विकास अग्रवाल
जिलाध्यक्ष, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ
मो.9829535678