गौ माता के लिए 2 ट्रॉली हरा चारा एवं 1 टेंकर पानी की व्यवस्था

सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था अजमेर द्वारा जन अनुशासन पखवाड़े में मूक पशु पक्षियों के लिए शुरू करी गयी मुहीम “अब कोई जानवर भूखा नहीं रहेगा” में आज तक़रीबन 290 गौ माता को भोजन करवाया गया।
संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा पुरे वर्ष नगर निगम अजमेर द्वार शहर की सड़कों से पड़की गयी बेसहारा गौ माता के लिए हरे चारे की समय समय पर व्यवस्था करि जाती है और अभी संकट की इस घडी में संस्था द्वारा प्रतिदिन कांजी हाउस में गौ माता को हरा चारा खिलाया जा रहा है साथ ही कांजी हाउस में आज एक टैंकर पानी की व्यवथा भी करि गयी, इसके अलावा संस्था द्वारा रामगंज, हजारी बाग़, कैसर गंज, वैशाली नगर, शास्त्री नगर आदि स्थानों पर भी गौ माता को हरे चारे का भोजन करवाया। ये मुहीम आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!