अजमेर 3 मई ( ) राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के जन्मदिन को अजमेर शहर कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ ने गौशाला में सेवा कार्य कर सादगी से मनाया।
कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महेश चैहान के नेतृत्व में प्रकोष्ठ संयोजक मामराज सेन, भूपेन्द्र चैहान, हेमराज सिसोदिया, समाजसेवी पूर्व पार्षद शैलेन्द्र अग्रवाल, महात्मा ज्योतिबा फुले अध्यक्ष पूनमचंद मारोठिया, सावित्रीबाई फुले अध्यक्ष सुनीता चैहान आदि पदाधिकारियों ने श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज में गौमाताओं को एक टेम्पू हरा चारा रिजका व कबूतरशाला में मक्की दाना डालकर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत व उनकी धर्मपत्नी के शीघ्र स्वस्थ होने व राजस्थान से जल्द से जल्द कोरोना महामारी के समाप्त होने की कामना की। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के कारण श्री अशोक गहलोत ने जन्मदिन नही मनाने की घोषणा की थी इसलिए कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने सादगी से गौशाला में सेवाकार्य कर उनका जन्मदिन मनाया।
महेश चैहान
अध्यक्ष, ओबीसी प्रकोष्ठ
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी
मो.9414202231