34,पॉजिटिव केस व 2 की हुई मृत्यु
केकडी 8 मई,(पवन राठी) / राजस्थान सरकार द्वारा लागू वीकेंड कर्फ्यू के तहत रविवार को केकडी के बाजार पूर्णतः बन्द रहे केवल मेडिकल की दुकाने खुली थी जिससे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह पुलिस जवानों के साथ दिन भर नगर में घूमकर जायजा ले रहे थे जगह जगह पुलिस के जवान तैनात थे जो आने जाने वालों पर निगाह बनाये हुए थे।
उपखंड अधिकारी सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि
सोमवार से लागू हो रहे सख्त लॉकडाउन के लिए प्रशासन पूर्ण सख्ती बरतेगा किसी प्रकार की ढील गाइडलाइन की पालना का उल्लंघन करने वालों को नहीं दी जाएगी,इसके तहत केकड़ी के बाजार पूर्ण रुप से बंद रहेंगे किराना व्यापारियों ने भी अपनी दुकाने 16 मई तक बंद रखकर पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है व केवल होम डिलीवरी ही करेंगे इसी प्रकार कृषि मंडी भी 16 मई तक बंद रहेगी मंडी एसोसिएशन ने भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। अतः सभी नागरिकों से निवेदन है की कृपया सभी अपने घरों में रहे बेवजह बाहर नहीं निकले, मास्क का उपयोग करे,सरकारी गाइड लाइन की पालना करे यह आपकी सुरक्षा के लिए ही है ,सभी सहयोग प्रदान करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें ।और सभी पात्र व्यक्ति व्यवस्था के हिसाब से टीका करण अवश्य करवाये। सोमवार से लागू होने वाली सख्त कर्फ्यू गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूर्ण रूप से मुस्तैद है,
राजकीय जिला चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डॉ एनसी जैन ने बताया कि रविवार को राजकीय चिकित्सालय के कोविड वार्ड में जैतारण पाली निवासी 42 वर्षीय महिला तथा केकडी निवासी 53 वर्षीय पुरुष का निधन हुआ। रविवार को 95लोगों के सैंपल लिए गए वही 34 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई जिनमें से 8 केकड़ी शहर से तथा 26 ग्रामीण क्षेत्र से शामिल है।4रोगि डिस्चार्ज हुए।
डॉ जेन ने बताया कि 18 से 45 आयु वर्ग में 187 के वैक्सीन लगाई गई तथा 45 वर्ष से ऊपर के 36 लोगो के वैक्सीन लगाई गई।
कर भला तो हो भला संस्थान द्वारा भामाशाहों व जनसहयोग से जरूरतमंदों तथा कॉविड सेंटर में लगातार भोजन व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जा रही है जिसमें पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू,जुगल आछेरा सहित उनकी टीम सेवाएं दे रही है।
नगरपालिका केकड़ी द्वारा लगातार कोल्ड वैक्सीन के टीकाकरण तथा कोरोना गाइडलाइन की पालना के लिए मल्टीमीडिया पेंपलेट व पोस्टर के माध्यम से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है तथा पालिका कर्मचारियों द्वारा लगातार मैंने कंटेनमेंट जोन बाजार तथा विभिन्न वार्डों में हाइपोक्लोराइट का छिड़काव लगातार किया जा रहा है साथ ही उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार को अवैध गाइडलाइन की अवहेलना करने वालों के चालान किए जा रहे हैं।