अजमेर. 09 मई पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेडा एवं संत स्वामी हिरदाराम की प्रेरणा व आशीर्वाद से साथ मिलकर संयुक्त तत्वावधान में कोविड- पेशेंट के लिए निःशुल्क भोजन से सहयोग के उद्देश्य से हाथ आगे बढ़ाएं हैं। जिस घर में सभी मरीज पाॅजिटिव आ गए है व उसके घर पर कोई खाना बनाने वाला नहीं है उसके घर भोजन पैकेट भेजे जा रहे है।
जय किशन लखियानी ने बताया कि इसी परमार्थ कार्य में पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेड़ा द्वारा अब संयुक्त तत्वावधान में किया जाएंगा। इस सेवा में तन-मन-धन से पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट नवाब का बेड़ा में दादा एचआर आसवानी दुबई, कमल तोरानी दिल्ली, साईं टेउराम धर्मवानी, वह नरेश साहनी भगत द्वारा इस नेक कार्य में सहयोगात्मक भूमिका निभाई जाएंगी।
गौरांग किशनानी ने बताया कि पिछले 13 दिनों से लगातार कोविड- पेशेंट के घर पर निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है एवं 8 मई तक 3000 पैकेट कोविड- पेशेंट के घर तक पहुंचाए जा चुके हैं रोजाना सुबह-शाम 300 पैकेट निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
संस्था के सूरज चंदेल ने बताया कि कोविड मरीजो के लिए उनकी रिपोर्ट व घर का पता 97991 28466 पर भेजना होगा, पेशेन्ट के घर तक भोजन स्वच्छ व पैक करके जिसमें दाल, रोटी, एक हरी सब्जी, चावल या खिचड़ी या दलिया व सलाद दोपहर का भोजन 12 बजे से 2 बजे तक व रात्रि भोजन सांय 6 बजे से 7ः30 बजे तक निःशुल्क भेजा जायेगा। यदि किसी को भी इसमें सहयोग करना है तो मो. 99283 90390 पर सम्पर्क व सहयोग कर सकते है। शहर के कई भामाशाह द्वारा सहयोग राशि दी जा रही हैं।
जयकिशन लखियानी