पत्रकार पवन राठी को पितृ शोक

केकडी,10,मई
केकड़ी के पत्रकार पवन राठी के पिताजी शिक्षाविद सूरज किरण राठी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया, शिक्षाविद सूरज किरण राठी शैक्षिक जगत में अपने निस्वार्थ सेवाभाव व अनुशासन प्रिय तथा कार्य के प्रति निष्ठावान रहे श्रेष्ठ कार्यसेवा के लिए 1971में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए थे, उपजिला शिक्षा अधिकारी केकडी के पद पर कार्यकाल के दौरान हन्होंने केकडी व भिनाय विधानसभा क्षेत्र के अध्यापकों की कई वर्षों से लंबित सर्विस बुक्स का संधारण पूर्ण करवाया व छुट्टियों के दौरान भी ऑफिस खोलकर कार्य करते थे ,राठी हमेशा समाजसेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी रहते थे,वर्तमान में भी वे माहेश्वरी प्रगति मण्डल केकडी के अध्यक्ष व राजस्थान पेंशनर समाज केकडी के संरक्षक थे,तथा केकडी में पेंशनर कार्यालय की स्थापना भी उनके अथक प्रयासों से हुई जिसके वे लगातार निर्विरोध अध्यक्ष रहे तथा वर्तमान में संरक्षक थे,सकल माहेश्वरी समाज केकडी के कई वर्षी तक अध्यक्ष व जिले में कई पदों पर तथा राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष पद पर लम्बे समय तक रहकर शैक्षिक हितों के लिए कार्य किया वे कुशल वक्ता व मंच संचालक थे वे अपने जीवन के अंतिम समय तक निस्वार्थ भाव से समाज सेवा से जुड़े रहे व सोमवार प्रातः अंतिम सांस ली,राठी अपने पीछे 3 पुत्रो व एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए है।वे जहां भी रहे अपने जीवंत व पारिवारिक रिश्ते कायम किये व शैक्षिक जगत में काफी नाम कमाया साथ ही अपने सेवाकाल के दौरान केकड़ी,जूनियाँ,पारा में अपनी सेवाएं देते हुए वहां के नव स्थापित विद्यालयों को स्थापित करने व बेहतर शिक्षा के लिए उन्होंने कार्य किया।

error: Content is protected !!