अजमेर। वार्ड नं 68 में एलिवेटेड रोड के पिलर की खुदाई कार्य करते समय नीचे से पाइप लाइन वो टूट गई। इसके चलते राजेन्द्रपुरा में पानी की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे पूर्व गौतम स्कूल के बाहर भैंसा कंपलेक्स के पास से पाइपलाइन जा रही है वह फूट गई जिससे वार्ड वासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था जिसके कारण प्रेशर भी बहुत कम आ रहा था। वार्ड पार्षद अनिता मनीष चौरसिया ने एलिवेटेड रोड के ठेकेदार शैलेंद्र व जलदाय विभाग के सुनील बाकलीवाल को कहकर वार्ड वासियों की समस्या उनके समक्ष रखी और प्रभाव से पाइप लाइन ठीक करने के निर्देश दिए। वार्ड पार्षद अनीता चौरसिया ने बताया की पहले भी चार बार एलिवेटेड का रोड का कार्य करने वाले मजदूरों की लापरवाही के कारण टूट चुकी है। वार्ड के रहवासियों को आ रही पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए तुरंत पाइप लाइन को ठीक कराया गया।