पार्षदो को वैक्सीनेषन हेतु बुलाकर अन्य को वैक्सीन लगाने पर हुआ हंगामा

अजमेर 11 मई 2021 – कोविड-19 महामारी को देखते हुए नगर निगम की महापौर महोदया श्रीमती बृजलता हाड़ा जी के हवाले से सभी नगर निगम पार्षदो को निगम द्वारा वैक्सीन लगवाने हेतु गांधी भवन पर प्रातः 10ः00 बजे से 1ः00 बजे तक आंमत्रित किया गया था लेकिन पार्षदो के अलावा अन्य लोगो व अनियमितताओं को लेकर हुआ हंगामा।
यह जानकारी देते हुए पार्षद द्रोपदी कोली ने बताया कि जब सभी पार्षद वैक्सीनेषन के लिए गांधी भवन पहंचे तो वहाॅं पहले से ही काफी लोगो की भीड़ एकत्रित थी। गांधी भवन पहंुचने पर पार्षद द्रोपदी कोली, श्याम प्रजापति, नरेष सत्यावना, नकुल खंडेलवाल, चंचल बैरवाल, पिंकी बालोटिया आदि ने उक्त वैक्सीन के कार्य को रूकवा दिया क्योंकि वहाॅं कोविड-19 सरकारी गाईडलाईन की खुलेआम धज्जियाॅं उड़ रही थी साथ ही पार्षदो के अलावा कई अन्य लोगो के भी वैक्सीन लगाई जा रही थी जबकि यह कैम्प निगम पार्षदो के लिए रखा गया था जिसको लेकर काफी हंगामा हुआ। उक्त पार्षदो ने मौके पर ही उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग की व सभी पार्षदो ने अपने-अपने वार्ड में नियमित वैक्सीनेषन कैम्प लगाने की मांग की ताकि आमजन को परेषानी का सामना ना करना पड़े व 18 व 45 वर्ष से उपर के लोग उक्त वैक्सीन का लाभ उठा सके क्योंकि राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री की भी यही मंषा है कि अधिक से अधिक लोग वैक्सीन का लाभ उठा सके।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!