सकल जैन समाज द्वारा आज जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित द्वारा श्रीजी भगवान की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन कर व फीता खोलकर श्री आदिनाथ कोविड केयर क्वारंटाइन सेंटर का शुभारम्भ किया। बड़ा धड़ा पंचायत के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी व प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि उपरोक्त क्वारंटाइन सेंटर में समाज बंधुओं के सुविधार्थ कोरोना संक्रमितों के लिए समाज द्वारा निशुल्क पचास बेड सहित निशुल्क अल्पाहार मय भोजन सामग्री, दवाइयां, काढ़ा, आपातकालीन स्थिति में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था भी की गयी है। सेंटर में भर्ती संक्रमितों के इलाज़ के लिए डॉक्टर स्वाति जैन के अतिरिक्त नर्स व कम्पाउण्डर अपनी सेवाएं देंगें। सेंटर में भर्ती संक्रमित व्यक्तियों के प्रत्येक कमरे में व हॉल में म्यूजिक सिस्टम के जरिए णमोकार महामंत्र व भजन आदि चलाये जायेंगे जिससे संक्रमितों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकेगा। परिजनों के लिए बड़ा धड़ा पंचायत नसिया में ठहरने की भी उचित व्यवस्था की गयी है। सभी जनों के लिए रात्रिकालीन भोजन पूर्णतया निषेध रहेगा। समाज के प्रवीण जैन व मनीष सेठी ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जैन समाज सामाजिक सेवाओं में हमेशा अग्रणी रहा है और आज समाज द्वारा कोविड केयर सेंटर का शुभारंभ हुआ जिसके लिए सम्पूर्ण जैन समाज का आभार व्यक्त किया और अन्य लोगों को भी पुनीत कार्य में योगदान देने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर निगम के उप महापौर नीरज जैन, धड़े के अध्यक्ष प्रदीप पाटनी, दिगंबर जैन जैसवाल समाज के अध्यक्ष हेमंत जैन पांड्या, पार्षद रूबी जैन, बसंत सेठी ने भी सम्बोधित करते हुए जिला कलेक्टर का स्वागत करते हुए कहा कि जैन समाज सामाजिक सरोकार के लिए हमेशा अग्रणी रहा है और रहेगा। इस अवसर पर समाज सेवी अतुल पाटनी द्वारा की जा रही सामजिक सेवाओं के लिए उनका स्वागत किया और जैन सोशल ग्रुप के जरिये सेंटर को उमरावमलजी जैन ने रूपये पचास हज़ार की राशि ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती रूपश्री जैन, आर.के. बोहरा, आशीष बोहरा व मनोज मोड़ासिया के जरिये ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर के लिए दी गयी। जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन ने भी सेवा कार्य के लिए हर तरह का सहयोग करने का आश्वासन दिया। आज के शुभारंभ में सेवा सहयोग करने वालों में प्रदीप पाटनी, नीरज जैन, हेमंत जैन पांड्या, बसंत सेठी, पार्षद रूबी जैन, प्रवीण जैन, अनिल गदिया, जे.के.जैन, राजकुमार पांड्या, सुनील जैन होकरा वाले, प्रकाश पाटनी, मनीष अजमेरा, जे. के. बोहरा, कमल गंगवाल, मनोज मोड़ासिया, रूपश्री जैन, संजय जैन, अशोक पहाड़िया, राजेंद्र कासलीवाल, प्रियांश जैन, प्रकाश जैन, विनीत जैन, पियूष जैन आदि मौजूद रहे।
प्रवक्ता, कमल गंगवाल, बड़ा धड़ा पंचायत, जैन समाज, अजमेर।
मो. 9829007484