अजमेर! 14 मई 2021 शुक्रवार – आल रिलीफ सोसायटी द्वारा अक्षय तृतीया के पावन पर्व, ईद पर्व एवम परशुराम जंयती के उपलक्ष मे दौलतराम सत्यावन व सभी सदस्यो के सहयोग से 200 जरुरतमंद लोगो को भोजन के पैकेट बांटे गये।
यह जानकारी देते नरेष सत्यावना ने बताया कि जिस तरह से हमारा देष कोरोना महामारी से जूझ रहा है जिस कारण काफी लोगो को अनेक परेषानियों का सामना करना पड़ रहा है इसी के चलते आॅल रिलीफ सोसायटी द्वारा समय समय पर जनहित में लोगो की सहायतार्थ हेतु विभिन्न कार्य किये जा रहे है जिसमें आज अक्षय तृतीया के पावन पर्व, ईद पर्व एवम परशुराम जंयती के उपलक्ष 200 जरूरतमंद लोगो को भोजन के पैकेट का वितरण कर कोविड 19 के नियमो की पालना करने का आग्रह किया व कोविड 19 से ग्रासित मरीजो के लिए उज्जवल स्वास्थ की कामना की गई।
इस दौरान आल रिलीफ सोसायटी के नरेश सत्यावन, सोना धनवानी, अलोक गुप्ता, मनीष राजोरीया, प्रेम धोबी, कमलेश सत्यावन, ईश्वर राजोरीया आदि ने सहयोग किया।
(नरेष सत्यावना)
मो.7023305967