दो सौ परिवारों को सब्जियों के साथ तरबूज की सेवा

श्री दिगम्बर जैन महासामिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के कारण लगे लोक डाउन व आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुवे उनके निवास स्थान पर हरी पत्तेदार पोष्टिक सब्जियां व तरबूज की सेवा पहुचाई गई
समिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि सर्वोदय कॉलोनी इकाई की सदस्य श्रीमती उषा अतिशय सेठी व अतुल मधु पाटनी के सहयोग से एवम अजमेर नगर निगम के उपमहापौर श्री नीरज जी जैन के मुख्य आथित्य में आज अजमेर के हरीनगर,दातानगर के स्लम एरिया में रहने वाले दो सौ परिवारों को यह सेवा दी गई
समिति की सर्वोदय कॉलोनी मंत्री रेणु मनीष पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर सौ व्यक्तियों को वॉशेबल फेसमास्क का वितरण किया गया सेवाकार्य के अवसर पर श्रीमती मधु अतुल पाटनी,
श्रीमती रेणु मनीष पाटनी,
पूर्व पार्षद महेंद्र जैन मित्तल,क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे
मधु पाटनी
अध्यक्ष

error: Content is protected !!