महात्मा जनता रसोई का किया शुभारंभ

अजमेर 27 मई – भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु की 57 वी पुण्यतिथि पर राजस्थान कांग्रेस सेवादल की महासचिव एवं पार्षद द्रोपद्री कोली द्वारा सर्वप्रथम नेहरू जी की प्रतिमा पर माला व पुष्प अर्पित कर व उन्हें याद कर सेवादल सेवा सप्ताह के तहत महात्मा जनता रसोई का शुभारंभ किया। जनता रसोई द्रोपद्रीकोली एवं जन सहयोग से चलाई जाएगी।
यह जानकारी देते हुए पार्षद द्रोपदी कोली ने बताया कि जनता रसोई में निहायत गरीब एवं आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को भोजन बनाकर वितरित किया जाएगा। इसको बनाने एवं वितरित करने का कार्य संचालन पूरा सेवादल की महिला व पुरुष कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। हमारे द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि से लेकर आज दिवस तक पूरे सप्ताह 1 दिन वैक्सीनेशन, दूसरे दिन सैनिटाइज, तीसरे दिन मास्क वितरण, चैथे दिन सुखी खाद्य सामग्री का और पांचवें दिन पुनः सेनीटाइज और छठे दिन सूखा काढ़ा व भोजन वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर द्रोपदी कोली ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा पंडित नेहरू जी हिंदुस्तान कांग्रेस सेवादल के प्रथम अध्यक्ष के थे उन्होंने 1923 में अंग्रेजों से लड़कर भारत को उनकी गुलामी से मुक्त करवाने में अपना योगदान दिया और आधुनिक भारत की नींव रखी।
इस दौरान अभिलाषा विश्नोई, हरि प्रसाद जाटव, सतीश कुमार, दिनेश टेंट, विश्वजीत, विष्णु कुमार, मनोज गोठवाल, अजय यादव, गिरीश कुमार, पुष्पा टेलर, शांति देवी, उषा, दीपमाला, उमा देवी, लीला देवी, शांति, उषा, ईश्वर देवी व पप्पी इत्यादि मौजूद रहे।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!