केकड़ी 27 मई,(पवन राठी)
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र के सरवाड़ उपखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा कोरोना महामारी के मद्देनजर आमजन की सुरक्षा हेतु 5 उत्तम क्वालिटी के 10 लीटर क्षमता के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किए गए इस मौके पर सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमजन के स्वास्थ्य के कातिल प्रति काफी सजग है और इस चिकित्सालय में और भी आवश्यक उपकरण जिनकी कभी हो वह उनसे मुझे अवगत कराएं मैं उनकी आपूर्ति सुनिश्चित कर आऊंगा।
सांसद चौधरी ने कार्यकर्ताओं द्वारा आवश्यक इंजेक्शन सहित दवाइयों की कमी पर सीएमएचओ के के सोनी व जिलाधीश राजपुरोहित से भी सरवाड चिकित्सालय में वेंटिलेटर ज़ाहित आवश्यक दवाइयों व इंजेक्शन की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा।
इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुज पिंगोलिया,भाजपा नेता राधेश्याम पोरवाल,राजेंद्र विनायका पूर्व चेयरमैन विजय कुमार लड्ढा व दुर्गा लाल माली, मंडल अध्यक्ष राजवीर भींचर, रामेश्वर गोस्वामी,अनिल राठी,मण्डल महामंत्री कुशल सोनी,पवन साहू,रामबाबू सागरिया,नासिर मंसूरी,एडवोकेट शैलेन्द्र जेन,राहुल अरोड़ा,इरफान मंसूरी,पुरुषोत्तम शर्मा,ओमप्रकाश सोनी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।