अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी सीए प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल व राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल ने जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. वीर बहादुर सिंह व जेएलएन अधीक्षक डॉ.अनिल जैन से नर्सिंग कर्मियों की ड्यूटी लगाने में हो रही अनियमितता से नर्सिंगकर्मियों में व्याप्त नाराजगी को दूर करने की मांग की है। गौरतलब है कि इस मुद्दे को लेकर ड्यूटी लगाने में संभवतया पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है ऐसे में उक्त मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए नर्सिंगकर्मियों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग की है चूंकि वे भी कोरोना वर्रिएर के रूप में फ्रंट लाइन में खड़े हैं और इस कारण उनकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए। उक्त मामले में अजमेर शहर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष किशन गुप्ता ने चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा को पत्र लिखकर मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले में निष्पक्षता बरतते हुए लगातार काम कर रहे नर्सिंगकर्मियों को राहत देते हुए सम्पूर्ण नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी को रोटेशन के आधार पर लगाने की मांग की है। मांग करने वालों में प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सीए विकास अग्रवाल, प्रदेश संयोजक कमल गंगवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष किशन गुप्ता, शरद कपूर, प्रह्लाद माथुर, प्रवीण जैन, सुदेश पाटनी आदि हैं।
सीए विकास अग्रवाल,
अध्यक्ष, अजमेर जिला कांग्रेस कमेटी, सीए प्रकोष्ठ