केकड़ी 27 मई,(पवन राठी)
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा केकड़ी के स्वयंसेवकों द्वारा कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया। खंड सेवा प्रमुख पुखराज तोषनीवाल ने बताया कि इस मौके पर राजकीय चिकित्सालय चिकित्सक कंपाउंडर नर्सिंग स्टाफ एंबुलेंस ड्राइवर व सुरक्षा अधिकारी पुलिस जवानों का सम्मान किया गया व चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरित किये गए।कार्यक्रम में खंड सेवा प्रमुख पुखराज तोषनीवाल विष्णु साहू कैलाश खंडेलवाल सुभाष चंद्र भाल व संजय सैनी सहित कई कार्यकर्ताओ ने सहयोग प्रदान किया।