श्री प्राज्ञ सेवा समिति अजमेर द्वारा प्रतिदिन सौ से अधिक ऐसे ग्रामवासियों को जिनके पास भोजन की पर्याप्त व्यवस्था नही है एवम डैरो में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है साथ ही जो कच्ची बस्तियों में रहकर जैसे तैसे अपना जीवन बिता रहे है को शुद्ध एवं सात्विक भोजन की सेवा देते हुवे श्री प्राज्ञ जैन युवा मंडल में अध्यक्ष श्री संतोष कांठेड़ ने कहा कि ऐसे प्रभुजनो के लिए भोजन की व्यवस्था करवाना हमारी समिति का प्रमुख दायित्व है
कार्यक्रम संयोजक पदमचंद जैन खटोड़ ने बताया कि समिति द्वारा नियमित स्काउट गाइड केप्टिन श्रीमती रोशन दीप श्रीमाली की देखरेख में पुष्कर क्षेत्र के आस पास रहने वाले सौ व्यक्तियों के लिए भोजन बनवाया जा रहा हैं जिसको जरूरतमंद व्यक्तियों की बस्तियों में प्रदान किया जा रहा हैं
समिति के अध्यक्ष श्री जी एम जैन मंत्री श्री इंदरचंद पोखरना ने बताया कि यह व्यवस्था आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुवे राज्य सरकार द्वारा लगाए गए द्वितीय चरण के लोक डाउन की निश्चित तिथि तक लगातार दी जाएगी
समिति के कोषाध्यक्ष गौतमचंद लुणावत ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित किया
पदमचंद जैन
कार्यक्रम संयोजक