सारथी आपके साथ समाज सेवा संस्था द्वारा गौ माता एवं मूक पक्षियों की सेवा लगातार जारी

संस्था अध्यक्ष मनीष गोयल एवं उपाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता ने बताया की लॉक डाउन के प्रथम दिन से शुरू हुई ये मुहीम आज तक प्रति दिन जारी है। आज संस्था द्वारा कैसर गंज, सीताराम बाजार, बजरंग गढ़, कवंडसपुरा, मदारगेट पर तथा कांजी हाउस में शहर की सड़को से पकड़ कर राखी गयी गौ माता, नंदी को 1000 किलो से अधिक हरा चारा खिलाया गया।
(कांजी हाउस में 500 किलो तथा शहर की सड़कों पर 500 किलो)
कोषाध्यक्ष जय गोयल एवं संयोजक नोरत बंसल ने बताया की संस्था द्वारा यूँ तो पुरे वर्ष ही गौ माता की सेवा करि जाती है लेकिन लॉक डाउन में गौ माता के साथ अन्य जानवरों तथा पक्षियों के लिए भी भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। मुहीम संस्था सदस्यों एवं जन सहयोग से चलायी जा रही है। मुहीम 8 जून तक ऐसे ही जारी रहेगी। गौतलब है की 2 वर्ष पूर्व शुरू हुई गौ माता की सेवार्थ मुहीम गौ सारथी में आज तक 305 ट्रॉली हारा चारा गौ माता को खिलाया जा चूका है।

error: Content is protected !!