विवेकानंद संस्थान ने ली परिवार की जिम्मेदारी

केकडी 31 मई(पवन राठी) / स्थानीय विवेकानन्द सेवा संस्थान द्वारा सोमवार से प्रारम्भ किये गए अक्षय घट योजना के दूसरे चरण के तहत आदर्श नगर निवासी परिवार के मुखिया के निधन के बाद आज इस परिवार को लाभान्वित किया गया।संस्थान के किशन प्रकाश सोनी ने बताया कि विवेकानन्द सेवा संस्थान ने इस परिवार की सारी जिम्मेदारी ली है जिसमे मां,दो बच्चीयां व एक बच्चा है व परिवार के मुखिया का निधन हो गया है। कोरोना कालखंड में अक्षय घट योजना प्रारम्भ की गई जिसमें प्रथम चरण में भोजन सहायता प्रारम्भ की गई जिसमें 62 पैकेट्स वितरित किये गए।सोनी ने बताया कि संस्थान द्वारा पीड़ितों की सेवा का कार्य 31 जनवरी से प्रारम्भ किया गया जिसमें सब्जी मंडी स्थित विट्ठल पुस्तकालय में 45 दिनों की सेवा से 410 लोगो ने लाभ प्राप्त किया,इसके बाद सापुनदा रोड पर शिवम वाटिका में 30 दिनों की सेवाओं के दौरान 635 लोगो ने लाभ प्राप्त किया कोरोना की सरकारी गाइडलाइन के तहत केंद्र अस्थाई रूप से बन्द किया गया है जिसे शीघ्र ही स्थिति सामान्य होने पर प्रारम्भ किया जाएगा,इससे पूर्व 3 दिवसीय केम्प अजमेर में लगाया था जिसमे 220 लोगो ने लाभ प्राप्त किया।गिलगांव में एकदिवसीय केम्प में 21 लोगो ने लाभ प्राप्त किया आगामी केम्प देवली में प्रस्तावित है।

error: Content is protected !!