कांग्रेस पार्टी के युवा नेता आजाद सिंह राठौड़ द्वारा कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम “स्वस्थ बाड़मेर, समृद्ध बाड़मेर” के अभियान के चतुर्थ चरण के तहत कोविड से बचाव हेतु शहर के युवाओं तथा कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोविड सुरक्षा किट का वितरण किया गया।
राठौड़ ने बताया की कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाने के लिए कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम के प्रथम चरण के तहत बाड़मेर केमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन को 5000 किट सुपुर्द किये थे जो 25 अलग अलग मेडिकल स्टोर के माध्यम से जरुरतमंदों को वितरित किये गये। द्वितीय चरण के अन्तर्गत बाड़मेर शहर के नगर परिषद के कर्मचारियों व उसके जन प्रतिनिधियों के माध्यम से जरुरतमंद व्यक्तियों को 6000 कोविड प्रोटेक्शन किट का वितरण किया गया। तृतीय चरण के अंतर्गत पुलिसकर्मियों ,बीएसएफ एवं बाड़मेर ब्लॉक के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को 4000 कोविड प्रोटेक्शन किट का वितरण किया गया था।
राठौड़ ने बताया की कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम के चतुर्थ चरण के तहत कोविड से बचाव हेतु कांग्रेस पार्टी के 400 कार्यकर्ताओं के माध्यम से 5000 कोविड सुरक्षा किट का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है।
नारायण ब्रजवाल ने बताया की अब तक के बाड़मेर के सबसे बड़े एवं सघन कोविड सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाड़मेर शहर व आस-पास के इलाक़ों में बीस हज़ार कोविड सुरक्षा किट का वितरण किया जा रहा है। इस किट में एक परिवार के लिये पर्याप्त फ़ेस मास्क व सैनिटाइजर है।
राठौड़ ने बताया की कोरोना के केस अब काफी कम हुए है, लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिये हमें अभी भी इसी सावधानी के साथ सतर्क रहना है। जब तक की कोरोना पूरी तरह से खत्म ना हो जाए साथ ही कोरोना की दूसरी खतरनाक लहर के बाद ब्लैक फंगस के काफी केस सामने आ रहे है, जिसको कोविड से जोड़कर देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है की जो लोग मास्क को बिना धोये कई दिन तक पहनते है या फिर कोविड होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिये खुद ही दवाई लेना शुरु कर देते है, जिसके कारण लोग ब्लैक फंगस के शिकार हो रहे है। जो की कोविड से भी ज्यादा खरतनाक महामारी है। उन्होंने कहा की मेरी बाड़मेर वासियों से अपील है की किसी भी तरह की कोई लापरवाही ना बरतें। सावधानी ही सुरक्षा है, इस बात का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर बिना डॉक्टर की सलाह लिये दवाई ना लें।
युवा साथियों के सहयोग से चलाये जा रहे कोविड प्रोटेक्शन प्रोग्राम “स्वस्थ बाड़मेर, समृद्ध बाड़मेर” के सफल होने की शुभकामनाएँ देता हूं। साथ ही सभी से अपील करता हूं की आप सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।
– देवेंद्र जोशी ( कार्यालय : श्री आज़ाद सिंह राठौड़, बाड़मेर )