जरूरतमन्दों की सेवा का अवसर देना प्रभु के हाथ-भवरलाल माहेश्वरी

श्री प्राज्ञ सेवा समिति द्वारा पुष्कर व पुष्कर के आसपास बसी ढाणियों के अलावा डैरो में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे ऐसे परिवार जिनको बेरोजगारी व लोकडाउन के कारण दो समय का भोजन नही मिल पा रहा है को भोजन की सेवा दिलवाते हुवे समाजसेवी श्री भवरलाल माहेश्वरी ने कहा कि जरूरतमंद ग्रामीणजनों की सेवा का अवसर मिलना प्रभु के हाथ है,इस समय पिछले चालीस दिन से लोक डाउन है व कई प्रभुजन आस लगाए बैठे हैं इसलिए हमारा दायित्व बन जाता हैं कि हम ऐसे व्यक्तियों की सेवा करे
कार्यक्रम संयोजक पदमचंद जैन ने बताया कि प्राज्ञ सेवा समिति द्वारा अजमेर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की आवश्यकता की पूर्ति के हिसाब से घर घर टिफिन सेवा दे रही हैं साथ ही पुष्कर के पास ग्राम डुंगरिया खुर्द की शिक्षिका एवम स्काउट गाइड केप्टिन श्रीमती रोशन दीप श्रीमाली की देखरेख में शुद्ध एवम सात्विक भोजन का निर्माण कर सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से जिन व्यक्तियों को भोजन की आवश्यकता है उनके घर जाकर भोजन की सेवा दिलवा रही हैं
समिति के मंत्री इंदरचंद पोखरना व जन सम्पर्क अधिकारी अतुल पाटनी ने बताया कि यह सभी सेवाएं राजकीय दिशा निर्देशों को ध्यान में रखकर दी जा रही हैं
समिति के अध्यक्ष जी एम जैन ने सेवा सहयोगियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुवे बताया कि यह सेवा आगे भी जारी रखी जायेगी
अतुल पाटनी
प्रवक्ता

error: Content is protected !!