कर भला तो हो भला संस्थान द्वारा चुनिंदा पत्रकारों को किया गया सम्मानित

केकडी 31 मई【पवन राठी】/ हिंदी पत्रकारिता दिवस पर “कर भला तो हो भला”सामाजिक संस्थान ने रविवार रात्रि को केकडी के चुनिंदा पत्रकारों का सम्मान किया गया।इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार संजय कटारिया थे व अध्यक्षता संस्थान संरक्षक व नगरपालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने की व विशिष्ट अतिथि संस्थान के अध्यक्ष जुगल आछेरा, सचिव सोनू सम्राट व समाजसेवी ओमप्रकाश साहू थे, समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संजय कटारिया ने कहा कि कोरोना महामारी के विषम समय में जब पीड़ित व्यक्ति के परिजन भी दूरी बनाए हुए थे ऐसे में कर भला तो हो भला संस्थान के युवाओं ने कोविड वार्ड में जाकर पॉजिटिव रोगियों की सेवा की जो निसंदेह प्रशंसनीय कार्य है और वह भी ऐसे समय में जब पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू खुद पॉजिटिव होकर मात्र 11 दिन में ही इस सेवा कार्य को अंजाम देने के लिए जुट गए ऐसे भलाई के कार्य के लिए हम सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को हार्दिक साधुवाद देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं,पत्रकार नीरज लोढ़ा ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता दिवस पर संस्थान के सदस्यों द्वारा निसंदेह अनुकरणीय कार्य किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है, पत्रकार सुरेंद्र जोशी ने कहा कि संस्थान के संस्थापकों ने जिस उद्देश्य को लेकर इसकी स्थापना की उसमें इस संस्थान के पदाधिकारी व सदस्य खरा उतरे व इन्होंने बिना किसी भेदभाव के कोना पीड़ितों की सेवा की है इसके लिए यह बधाई के पात्र हैं, समारोह की अध्यक्षता कर रहे पालिका अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि उनके संस्थान द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा कार्य अनवरत जारी रहेंगे इस दौरान नगर वासियों का जो स्नेह व सहयोग हमें इस दौरान मिला उसके लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं तथा आशा करते हैं कि भविष्य में भी हमें सभी का सहयोग व सुझाव ऐसे ही मिलते रहेंगे। संस्थान अध्यक्ष जुगला हिंदी पत्रकारिता दिवस पर समारोह आयोजित

error: Content is protected !!