नही मिला कोई नया पॉजिटिव-61 सेम्पल्स –एक का हुवा निधन

केकड़ी 1 जून (पवन राठी)केकड़ी क्षेत्र में मंगलवार को 61 सेम्पल्स की जांच की गई जिनमे से कोई नया पीजीटीव नही मिला।इससे क्षेत्र वासियो में हर्ष व्याप्त हो गया।गुलगाव निवासी 75 वर्षीय पुरुष की उपचार के दौरान म्रत्यु हो गई।
कुल एक्टिव केसेस की संख्या भी सिमट कर 40 पर पंहुच गई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन सी जैन ने बताया कि मंगलवार को 5 रोगियों को रेमदिसिवर इंजेक्शन लगाए गए। स्वास्थ्य लाभो प्रांत 4 रोगियों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। 7 रोगियों ने होम आइसो लेशन में रहकर कोरोना से जंग जीती।
मंगलवार को कुल 70 लोगो के कॉवेक्षीन के टीके लगाए गए।इनमे 45से 59 आयु वर्ग में 17 के पहला व 37 के दूसरा एवम 60 प्लस आयु वर्ग में 2 के पहला व 14 के दूसरा टीका लगाया गया।
धीरे धीरे कोरोना का संक्रमण क्षेत्र में कम जरूर होता जा रहा है समाप्त नही।अब भी आमजन को सावधानी बरतनी होगी तभी सुरक्षित रह सकेंगे

error: Content is protected !!