राजसमंद। आम आदमी पार्टी राजस्थान की छात्र संगठन छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) की प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज जमना कीर ने सभी देशवासियों को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करने के लिए कहा। जमना कीर ने बताया है कि कोरोना महामारी ने विकराल रूप ले लिया है। सभी सुरक्षित रहे। भीड़ भाड़ में नहीं जाए। सैनिटाइजर से निरंतर हाथ धोते रहें। मास्क लगाए रखें। जरूरी कार्य हो तभी ही घर से बाहर निकले अन्यथा नहीं निकले।