आज दिनाँक 2-06-2021 को कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष व वार्ड 76 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी समीर भटनागर की और से वार्ड 75 और 76 में गरीब व असहाय लोगों में सूखे राशन के किट व हरी सब्जियां उपलब्ध करवाई गयी व मास्क वितरण करे गए हैं।
वार्ड 76 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी समीर भटनागर ने बताया कि देशभर में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से उत्पन्न आर्थिक स्थितियां उन लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर रही है जो इस महामारी से तो शायद बच जाएंगे, लेकिन रोज़मर्रा की आवश्यक ज़रूरतों का पूरा न होना उनके लिए अलग मुश्किलें खड़ी कर रहा है गरीब तबके व माध्यम वर्ग में आर्धिक स्थिति बहुत बुरी तरहे से बिगड़ गयी है, वैश्विक महामारी के कारण आज अजमेर युवा कांग्रेस की और से पिछले 1 महिने से खाने के पैकेट्स व सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। अब तक हजारों किलोग्राम राशन सैकड़ों लोगों में बांटा जा चुका है। इस सेवा को आगे भी जारी रखा जाएगा जिससे जरुरतमंदो को थोड़ी राहत मिल सके, खाद्य सामग्री वितरण करते समय सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन किया जाता है। इस अवसर पर एहसान कुरैशी, सीताराम सिंह, संजय भटनागर, विशाल सिंह, रजत माथुर, ज़फर हाश्मी, वाहिद खान आदि मौजूत थे |
समीर भटनागर
पार्षद प्रत्याशी कांग्रेस वार्ड 76, नगर निगम अजमेर
युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा उपाध्यक्ष अजमेर
7737173717