पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता

एक ही संदेश- पर्यावरण बचाना है जरूरी

राजसमंद जिले के भीम देवगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मण्डावर के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सरपंच प्यारी कुमारी रावत, लोको पायलट जसवंत सिंह मण्डावर के सानिध्य में आयोजित किया गया। इसमें ग्राम पंचायत मंडावर क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में राष्ट्रीय चित्रकार नवल सिंह चौहान, नोखा पुलिस वृताधिकारी नेम सिंह चौहान, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी सरदार सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल वर्मा, साहित्यकार नारायण सिंह राव, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह पंवार, राजस्थानी फिल्म अभिनेता करण सिंह रावत, स्वच्छ भारत मिशन जिला समन्वयक नाना लाल सालवी, विशेष शिक्षक निर्मल सिंघानिया, इतिहासकार चंदन सिंह छापली, शिक्षक नेता माधु सिंह बरजाल, मनोज सिंह राजवा, संजयसिंह ब्यावर, पेंटर महेंद्र सिंह कोट किराना, समाजसेवी मोहनसिंह समेल, कमांडो मनोहर सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
जूनियर वर्ग में भावेश चावला प्रथम, निराली चौहान द्वितीय व योगेश चावला तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार हेतु लोकेश सिंह नामाकाकर, परमवीर सिंह व रुद्राक्षी चौहान को चुना गया।
सीनियर वर्ग में प्रथम उषा चौहान चतरपुरा, द्वितीय गणपत सिंह ढाक का चौड़ा व तृतीय प्रियंका चावला रही। सान्त्वना पुरुस्कार हेतु लग्नेशपालसिंह, दीक्षा कुमारी, तमन्ना चौहान व रेणुका को चुना गया।

error: Content is protected !!