आज फिर एक बना कोरोना का ग्रास

4 ने जीती जंग
————————-
केकड़ी 12 जून(पवन राठी)कोरोना का क्षेत्र में कहर लगभग थम सा गया है विगत दो दिनों से कोई नया संक्रमित सामने नही आया है।यह क्षेत्र वासियो के लिए शुभ संकेत है।
शनिवार को खेजड़ो का बास तहसील टोडा रायसिंह निवासी 38 वर्षीय पुरुष उपचार के दौरान कोरोना का ग्रास बन गया।शनिवार को एक रोगी को रेमदिसिवर इंजेक्शन लगाया गया वंही 4 संक्रमितों ने घरों में ही रहकर कोरोना से जंग जीतने में कामयाबी हासिल की। 33 सैम्पलों की आज जांच की गई जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में कोई पॉजिटिव नही मिला। एक्टिव केसेस भी कम होकर केवल 6 रह गए है।

error: Content is protected !!