टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने असली पुर्जों की पहुंच बेहतर करने के लिए “डोर डिलीवरी” की शुरुआत की

बैंगलोर, 16 जून 2021: ग्राहकों के अनुभव को बेहतर करने की अपनी सतत कोशिशों को मजबूत करते हुए टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने अपनी तरह की पहली “डोर डिलीवरी” सेवा या विकल्प की शुरुआत की है। ग्राहकों के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत उन्हें वास्तविक या असली पुर्जे खरीदने में सहूलियत होगी। यह “टोयोटा पार्ट्स कनेक्ट” का एक विस्तार होगा। यह कंपनी का एक प्रमुख आउटरीच प्रोग्राम है जिसका मकसद ग्राहकों की सहायता करना है ताकि वे 2015 में शुरू किए गए प्रमुख आउटरीच प्रोग्राम अभियान के तहत अपने वाजिब पुर्जों की उपलब्धता सुनिश्चत करें तथा टोयोटा के ग्राहकों को सीवनहीन अनुभव मुहैया कराए। “डोर डिलीवरी” के विकल्प की शुरुआत के साथ ही ग्राहकों के पास यह विकल्प होगा कि वे गाड़ी के आवश्यक पुर्जे डीलरशिप से लें या घर पर डिलीवरी करवा लें। टोयोटा ने इस प्रोग्राम के तहत उत्पादों की रेंज में वृद्धि की है। इनमें कार केयर एसेनशियल्स, इंजन आयल और अन्य श्रेणियां हैं जिनके नाम हैं, टायर बैट्री आदि। यह सेवा इस समय 12 शहरों में उपलब्ध है और 2021 के अंत तक इसका विस्तार देश के सभी शहरों तक कर दिया जाएगा।
इस नए मूल्य अनुपात की शुरुआत पर टिप्पणी करते हुए श्री नवीन सोनी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने कहा, “इस पहल की शुरुआत के साथ ही हमने सर्वश्रेष्ठ ग्राहक अनुभव मुहैया कराने की अपनी प्रतिबद्धता के प्रति एक और मील का पत्थर हासिल किया है। गाड़ियों के असली पुर्जे ग्राहकों और वाहनों की सुरक्षा के मामले में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए, हमारी निरंतर कोशिश होती है कि वास्तविक पुर्जों तक पहुंच और उपलब्धता में सुधार किया जाए ताकि उपयोगकर्ता को बेहतर अनुभव हो। इस पहल से हमें वास्तविक पुर्जों और वाहन संबंधी अन्य चीजों की खरीद को औचित्य प्रदान करने में एक कदम आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इससे हमारे ग्राहकों के लिए यह आसान और तनाव मुक्त प्रक्रिया बन जाएगी।
‘ग्राहक सबसे पहले’ के अपने दर्शन के भाग के रूप में हम ग्राहक अनुभव को बेहतर करना जारी रखेंगे और साथ ही ग्राहकों के लिए अभिनव समाधान पेश करते रहेंगे। कोविड की मुश्किलों के मद्देनजर, टीकेएम में हम बाजार की आवश्यकताओं के प्रति दक्ष और रेसपांसिव होना चाहते हैं। हमारी कोशिश यह सुनिश्चित करने की हैं कि टीकेएम के उत्पादों और सेवाओं तक पहुंच बेहतर हो और इसके लिए हम बड़ी होम कंवीनियंस पेशकश की रेंज शुरू कर रहे हैं।”

error: Content is protected !!