योग को बनाएं जीवनशैली का अंग-देवनानी

अनेक लोगों ने योग से दी कोरोना को मात, योग से ही दूर रहेंगे रोग
-विश्व योग दिवस पर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे योग शिविर

अजमेर, 21 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी ने आमजन का आह्वान किया है कि वे योग को जीवनशैली का अंग बनाएं। योग ही जीवन को बचा सकता है, यह बात कोरोनाकाल में साबित हो गई है। अनेक लोग योग करने के कारण ही कोरोना से दूर रहे और कई संक्रमितों ने भी योग से ही कोरोना को हराया है।
वे सोमवार को विश्व योग दिवस पर अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर आयोजित योगाभ्यास शिविरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनेक जटिल रोग योग से ही ठीक हुए हैं। योग भारतीय पद्धति है और लोग पाश्चात्य जीवनशैली को त्याग कर योग की ओर आकर्षित हो रहे हैं। ’’करो योग-रहो निरोग’’ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य की दृष्टि से योग ना केवल महत्वपूर्ण है, बल्कि हमारी जीवनशैली का अंग बन जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पद्धति योग को पूरे विश्व में पहुंचा दिया है। यही कारण है कि पूरे विश्व में आज के दिन योग दिवस मनाया जाता है।
इन स्थानों पर लगे शिविर
कोटड़ा में प्रगति नगर स्थित पिंक गार्डन, वैशाली नगर स्थित वीर उद्यान, रेम्बुल रोड स्थित शिवाजी पार्क, नगर निगम, सुभाष उद्यान में कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शिविर लगाए गए। इनके अतिरिक्त भाजपा के विभिन्न संगठनों की ओर से भी शिविर आयोजित किए गए। नगर निगम में लगे शिविर को आॅनलाइन प्रसारित किया गया, जिससे करीब ढाई सौ लोगों ने जुड़कर योग किया। लोगों को योग के सूक्ष्म तरीकों से लेकर अनेक विधाएं सिखाई गईं। पतंजलि और विवेकानंद केंद्र के शिक्षकों ने योग करने के तरीके बताए। शिविरों में विधायक वासुदेव देवनानी, मेयर ब्रजलता हाड़ा, शहर भाजपा अध्यक्ष डाॅ. प्रियशील हाड़ा, शहर उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी, महामंत्री व पार्षद रमेश सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम शर्मा, शहर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव, पार्षद व दाहरसेन मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र लालवानी, पार्षद प्रतिभा पाराशर, मनोज मामना
नी, ज्ञान सारस्वत, पृथ्वीराज मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंसल, बजरंग मंडल अध्यक्ष महेंद्र जादम, सतीश बंसल, अरविंद पाराशर, सत्येंद्रकुमार शर्मा आदि भी शामिल हुए।

error: Content is protected !!