आज दिनांक 6 जुलाई 2021 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा शहर जिला अजमेर द्वारा भाजपा अजमेर के निर्माणाधीन कार्यालय पर महान शिक्षाविद व जनसंघ के वरिष्ठ नेता डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 120 वी जन्म जयंती के अवसर पर वृक्षारोपण महा अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ प्रियशील हाडा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के त्याग व बलिदान की जीवन गाथा आज भी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है
भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं संघर्ष के बलबूते पर ही आज देश की नहीं, बल्कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है।
सांसद भागीरथ चौधरी ने कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का भारत बनाने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उससे देश की प्रतिष्ठा तो दुनिया भर में बढी है। साथ ही भारत अब विश्व गुरु बनने कि ओर भी अग्रसर है।
अजमेर उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन का उपहार देती है, उसे हम संतुलित रखें और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर उनकी देखभाल भी करें। इसी संकल्प के साथ आज अजमेर मे भाजपा परिवार के साथ पौधरोपण किया गया है,आमजन को भी वरक्षारोपण का संकल्प लेना चाहिए
दक्षिण विधायिका अनिता भदेल ने कहा कि
पर्यावरण को बचाने के लिए हम सब को मिलकर इस प्रकार के वरक्षारोपण अभियान चलाने चाहिए, वैश्विक महामारी कोविड-19 ने वृक्षों का महत्व आमजन को और अधिक बताया है की जीवन मे पेड़ का कितना अधिक महत्व है
कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी , अनीता भदेल, भाजपा ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर प्रियशील हाड़ा , महापोर ब्रज लता हाड़ा ,उपमहापौर नीरज जैन ,जिला महामंत्री रमेश सोनी , पूर्व ज़िला अध्यक्ष अरविंद यादव ,धर्मेश जैन, उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी,आनंद सिंह राजावत, कार्यक्रम संयोजक घीसू गढ़वाल , पुखराज पहाड़ियाँ,महेंद्र पाटनी, जिला मंत्री राजेश शर्मा,राजेश घाटे, विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र ज़ादम, अरुण शर्मा, दीपेन्द्र लालवानी,मोहन लालवानी , प्रकाश बंसल ,राज कुमार ललवानी, प्रभारी अनीश मोयल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव,जे. के शर्मा,अशोक मुद्गल,
बलराम शर्मा,प्रभा शर्मा ,दीपक सिंह राठौड़ , रचित कच्छवा , संदीप गोयल, रोहित यादव , विक्रम सिंह, गोपाल बंजारा, महावीर सिंह , अनुभव शर्मा आदि उपस्थित रहे