झूलेलाल चालीहो उत्सव : शुभारंभ 16 जुलाई से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर में

अजमेर 9जुलाई-सिन्धु समिति की ओर से इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, चांद बावडी के सहयोग से 20वें झूलेलाल चालीहो उत्सव की तैयारी के लिए अलग अलग झूलेलाल मन्दिरों में सम्पर्क किया गया। चालीहा उत्सव 16 जुलाई से प्रारम्भ होकर 25 अगस्त को समापन किया जायेगा।
अध्यक्ष जयकिशन लख्याणी ने बताया कि इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर के साथ पूज्य लाल साहब मन्दिर नसरपुर दरबार नानक का बेडा, श्री झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु भवन पंचशील नगर, श्री झूलेलाल मन्दिर अजयनगर, पूज्य उडेरो लाल मन्दिर आशागंज, श्री झूलेलाल मन्दिर सिन्धुवाडी, श्री झूलेलाल मन्दिर (साओ बहिराणो) केसरगंजएवं पूज्य झूलेलाल मन्दिर जेपी नगर सेक्टर-1 के साथ मिलकर आयोजन के लिये सम्पर्क किया गया है।
राम बलवाणी ने बताया कि ईश्वर मनोहर उदासीन अ्राश्रम के महन्त स्वरूपदास उदासीन, निर्मलधाम दरबार के स्वामी आत्मदास जी, जतोई दरबार के भाई फतनदास सहित संतों के आर्शीवाद से ईष्टदेव झूलेलाल का चालीहो महोत्सव का पूजन, प्रार्थना से किया जायेगा।
सांस्कृतिक सचिव कलाकार घनश्याम भगत ने बताया कि परिवारों मे युवा वर्ग को चालीहो में प्रार्थना व पंझडा गीत स्मरण कराने के लिये कलाकारों द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुतियां दी जायेगी जिसका व्हाटसअप पर भिजवाया जायेगा।
सम्पर्क के लिये मन्दिर बाबा गागूमल नैनवाणी, बाली फेरवाणी, सेवाधारी गोविन्द पारवाणी,घनश्याम चंदनाणी, मोतीराम टिलवाणी, मनोज मेंघाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, महेश टेकचंदाणी, नरेन्द्र बसराणी, हरिकिशन टेकचंदाणी, भगवान साधवाणी सम्मिलित थे।

(जयकिशन लख्याणी)
अध्यक्ष,
मो.9829079429

error: Content is protected !!