केकड़ी 16 अगस्त(पवन राठी) भारतीय जनता पार्टी के मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि आज समारोह पूर्वक मनाई गई इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने जनसंघ की स्थापना के समय से लगातार राष्ट्रवादी विचारधारा का पूरे देश में घूम घूम कर प्रचार प्रसार किया इसी का परिणाम है कि यह वाजपेई द्वारा लगाया गया पौधा आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित है स्वर्गीय वाजपेई ने पोकरण में परमाणु बम का परीक्षण कर विश्व को यह जता दिया कि भारत किसी के दबाव में कार्य नही करेगा और उन्होंने जय जवान जय किसान के साथ जय विज्ञान का नारा देकर भारत को विश्व मे महाशक्ति के समक्ष खड़ा किया तथा स्वर्ण चतुर्भुज सड़क योजना,नदियों को जोड़ने की योजना सहित अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की।
इस मौके पर भाजपा नेता राजेंद्र विनायका पूर्व प्रधान भूपेंद्र सिंह शक्तावत, वयोवृद्ध छीतर मल जेतवाल,मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, महामंत्री राम बाबु सागरिया, अर्जुन सिंह शक्तावत,कन्हैया लाल विजय व महेश शर्मा,महिला मोर्चा जिला मंत्री दमयंती जोशी व अनिता राठी, आईटी प्रकोष्ठ संयोजक रोहन राठी, दशरथ साहू,लक्ष्मण सिंह राठौड़,महेश नायक,केदार साहू,शत्रुघ्न सोनी,केसी चौधरी,भोजराज कहार योगराज सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम के पश्चात महिला मोर्चा जिलामंत्री दमयंती जोशी के जन्मदिवस ब महिला मोर्चा जिला मंत्री बनने पर उनका स्वागत कर मिठाई खिलाकर उनको जन्मदिवस पर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाये दी गई।