श्री राम द्वारा में श्रीमद् भागवत महापुराण पर ज्ञान चर्चा
ब्यावर,(हेमन्त साहू)। अजमेरी गेट के बाहर स्थित श्री राम द्वारा में श्रीमद् भागवत महापुराण पर ज्ञान चर्चा करते हुए संत राम रसायन मां कुंती ने भगवान कृष्ण चंद्र से वरदान के रूप में दुख मांगा था। संत राम रसायन महाराज ने कहा कि जीवन में जब जब दुख की घड़ी आई तब तब हे प्रभु आप का दर्शन हुआ व आप का सानिध्य प्राप्त हुआ। और जब जब जीवन में सुख की घड़ी आई तब आप हमें छोडक़र दूर चले गए। इसलिए वह दुख भी मेरे लिए सुख के समान है, आनंद दायक है। जिसमें आपका सानिध्य मिलता रहे और आपके दर्शन का फल होता है। जन्म और मरण से मुक्ति और वैसे भी देखा जाए। समाज में राष्ट्र में परिवार में जब दुख की घड़ी होती है। तब सब में संगठन रहता है और सुख आने पर विघटन हो करके सब एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। इसलिए जीवन में विपरीत परिस्थितियां भी आनी चाहिए, जिससे एकता और संगठन बना रहता है।