ब्यावर,(हेमन्त साहू)। ब्यावर क्षेत्रीय माहेश्वरी सभा के सत्र 2019-2022 में कार्यकारी मंडल में हुए रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष जुगलकिशोर मणियार, प्रदेश कोषाध्यक्ष गुमानमल झंवर, जिला उपाध्यक्ष संदीप मुंदड़ा, जिला संगठन मंत्री रमेश भराड़िया ने की। इस बैठक में रिक्त हुवे पद पर अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा हेतु सूर्यप्रकाश झंवर व अजमेर जिला माहेश्वरी सभा संस्था हेतु चंद्रप्रकाश भूतड़ा का सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचन किया गया। क्षेत्रीय मंत्री सुनिल झंवर ने बताया कि ब्यावर के माहेश्वरी समाज के बंधुओ द्वारा सदैव ही जिला, प्रदेश व देश स्तर पर भागीदारी की अमिट छाप रहती है। जिला संगठन मंत्री रमेश भराड़िया द्वारा जिला सभा के माध्यम से कोरोना काल मे समाज बंधुओं की गई सहायता के बारे में अवगत कराया। क्षेत्रीय मंत्री सुनिल झंवर ने सभा के अब तक किये कार्यो जिनमे चिकित्सा शिविर, शैक्षणिक सहायता, नि:शक्त व असहाय सहायता, वेक्सीन केम्प, निर्धन बच्चो को स्वेटर वितरण आदि के संबंध में विवेचन करके आगामी वर्ष तक इन समस्त कार्यो को निरंतर करने का प्रस्ताव भी रखा। जिसको उपस्थित सभी मंडल सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की। बैठक में रमेश चितलांगिया, स्वरूप झंवर, सुनिल जैथलिया, हरिकृष्ण बल्दुआ, नंदकिशोर जैथलिया, राजेश झंवर, ज्ञानप्रकाश जैथलिया, महेश चितलांगिया, सुशील झंवर, सूर्यप्रकाश झंवर, चन्द्रप्रकाश भूतड़ा आदि शामिल हुए।