*कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन*
*वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट व बिना मास्क के नहीं दिया जाएगा प्रवेश*
श्री मसाणिया भैरवधाम राजगढ़ के भैरव भक्तों के लिए खुशखबरी है कि गत वर्ष 20 मार्च 2020 से बंद हुआ मंदिर 21 महीने बाद फिर से आगामी 5 सितम्बर 2021 से सभी श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुलने जा रहा है। धाम के प्रवक्ता अविनाश सेन ने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा धाम परिसर में मुख्य उपासक चंपालाल महाराज के सान्निध्य में एवं उपखण्ड अधिकारी व सी.ओ. नसीराबाद की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर मंदिर को खोलने संबंधी विचार विमर्श करते हुए मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने धाम को खोलने की एकमत होकर सहमति प्रदान की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने धाम के मुख्य उपासक चंपालाल जी महाराज को आश्वासन दिलाया कि सभी कार्यकर्ता कोरोना महामारी कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन की पूर्ण पालना करते हुए धाम पर आने वाले समस्त भक्तों को भी गाइडलाइन की पूर्ण पालना करवाने हेतु उचित प्रबंध एवं व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो व सभी को बाबा भैरव माँ कालिका के दर्शन के साथ मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा एवं गुरूदेव चंपालाल महाराज का आशीर्वाद भी प्राप्त हो सके। धाम कमेटी द्वारा मंदिर को खोलने से संबंधित सभी तैयारीयाँ जैसे सोशल डिस्टेन्षींग के लिए दो गज की दूरी छोड़ते हुए गोले बनाए गए, सेनेटाइजर मषीन, टैम्परेचर नापने की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। इसके लिए मंदिर कमेटी ने दिशा निर्देश जारी कर दिए है।
मुख्य उपासक चंपालाल महाराज ने धाम पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लगाई जा रही वैक्सीन में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी निभाते हुए सभी को अनिवार्य रूप से लगवानी है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करने का आह्वान किया है। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते आए डेल्टा प्लस वैरीअंट को मध्यनजर रखते आमजन के सुरक्षा मानकों को देखते हुए धाम में प्रवेश के लिए बिना मास्क प्रवेश नहीं दिया जाएगा, प्रवेष के लिए गेट नंबर 1 से ही प्रवेश दिया जाएगा तथा बाहर से आए हुए श्रद्धालुओं के लिए कोविड-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट के बिना धाम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
*बैठक के बाद किया गया पूर्वाभ्यास*
कमेटी द्वारा की गई बैठक के पष्चात स्थानीय प्रशासनीक अधिकारियों की मौजूदगी में धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा रिहर्सल के माध्यम से पूर्वाभ्यास किया गया जिसमें आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकासी तथा उनके मंदिर दर्शन व मनोकामनापूर्ण स्तम्भ की परिक्रमा तक कैसे पहुँचना होगा जिसकी समुचित व्यवस्था को अंजाम दिया गया जिससे की सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जा सके।
*बैठक में रहे मौजूद*
भैरव धाम कमेटी की मीटिंग में उपखण्ड अधिकारी नसीराबाद राकेश गुप्ता, सी.ओ. नसीराबाद सुनील सिहाग, सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा, अजमेर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याषी महेन्द्र सिंह रलावता, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत के साथ ओमप्रकाश सेन, प्रकाश रांका, बी.एल. गोदारा, सुरेश खंडेलवाल, राहुल सेन, अविनाश सेन, रमेशचंद्र सेन, पदमचंद जैन, शंकरनाथ, दीपक बसीटा आदि मौजूद थे।
(अविनाश सेन )
प्रवक्ता