आप चली वार्ड की ओर

कोरोना काल के बिजली बिल माफ़ी, बिजली की दरें कम करने व प्रदेश में प्रति माह 200 यूनिट बिजली फ़्री देने की माँग को लेकर आम आदमी पार्टी अजमेर ने *आप चली वार्ड की ओर* अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 44 के क्षेत्र मे लोगों से संपर्क कर वार्तालाप किया और मांगपत्र पर हस्ताक्षर करवाए।

अजमेर साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार ने बताया कि आज वार्ड नंबर 44 के क्षेत्र मे लोगों से संपर्क कर वार्तालाप किया और मांगपत्र पर हस्ताक्षर करवाए। जहां लोगों ने पार्टी के इस संवेदनशील प्रयास की प्रशंसा की व आगे होकर उक्त अभियान में अपना योगदान दिया। राजस्थान सस्ती और राज्य की जरूरत से ज्यादा बिजली उत्पादन के लिए जाना जाता है। फिर भी यहां दूसरे राज्यों की तुलना में बिजली महंगी है। हमारी यह भी पुरजोर मांग रही है कि दिल्ली की तर्ज पर 200 यूनिट तक बिजली फ्री राजस्थान में की जानी चाहिए। जिससे गरीब जनता को थोड़ी राहत मिलेगी।

अभियान के दौरान वार्ड वासियों ने लॉकडाउन के समय में आए बढ़े हुए बिजली के बिल पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिखाएं और अपना दुख जाहिर करते हुए कहां करोना जैसी भयंकर बीमारी के दौरान जहां लॉकडाउन के समय में हमारे पास कोई कमाने का स्रोत नहीं था। दूसरी तरफ घर के सदस्यों की नौकरियां छूट चुकी थी। और कोई भी काम धंधा नहीं चल रहा था ऐसे में हमने हमारे घर का खर्चा कैसे चलाया यह तो केवल हम ही जानते हैं फिर भी हर बार की तरह पिछले महीने से बड़ा हुआ बिल आया।

आज के कार्यक्रम में अजमेर साउथ विधानसभा अध्यक्ष हेमंत गहरवार, टैक्सी- टेंपो चालक अजमेर जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला सह कोषाध्यक्ष राजेश नायक,प्रीतम, ऋषिदत्त शर्मा, ललिता, उत्तम, सत्यनारायण व आदि कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा।

पृथ्वी सिंह नरूका
मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी, जिला अजमेर

error: Content is protected !!