31 सूत्रीय मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया

आज राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इकाई अध्यक्ष दिनेश चौधरी के नेतृत्व मे शैक्षणिक व अशैक्षणिक गतिविधियो से सम्बंधित 31 सूत्रीय मांगो को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया।
एबीवीपी अध्यक्ष दिनेश चौधरी ने बताया कि 31 सूत्रीय मांगो मे मुख्य
राजकीय विधि महाविद्यालय अजमेर मे शीघ्रातिशीघ्र खेल मैदान और चारदीवारी का निर्माण, गर्ल्स काॅमन रूम मे अत्याधुनिक सुविधाएँ,
साप्ताहिक मूडकोर्ट का आयोजन, रिक्त पदो पर नियुक्ति, नियमित ऑफलाइन या ऑनलाइन क्लासेज, कैरिकूलम एक्टिविटी बोर्ड लगाने, एल एल बी प्रथम वर्ष मे 25% सीटे बढाने, शैक्षणिक भ्रमण कराने (कोर्ट और कारावास विजिट) सहित कई मांगो का ज्ञापन दिया गया। जिस पर प्राचार्य महोदय ने उक्त मांगो को सुनकर शीघ्रातिशीघ्र पूरा करने का सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर बलराम हरलानी,मनीष गोयल, महेंद्र चौधरी,संगीता, काजल, जितेंद्र, राजकुमार रवि सोनी,अवंतिका, सुहानी, जयेश सेन, दिनेश प्रजापत, विशनलाल,पृथ्वीराज, ओमप्रकाश, सुरेश सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!