’’अरे ओ राम के भक्तो, तुम्हें ही श्रीराम बनाना है’’-योेगेन्द्र शर्मा

अजमेर 28 अगस्त। राष्ट्रीय कवि संगम अजमेर जिले की श्रीराम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के अठाहरवें दिवस पर 16 प्रतिभागियों ने भाग लेकर भगवान राम पर आधारित कविताओं का वाचन किया।
राष्ट्रीय कवि मंच के अखिल भारतीय महामंत्री पत्रकार, रचनाकार एवं ओज के कवि योगेन्द्र शर्मा ने प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए यह बताया कि जोश और उत्साह के साथ भारतवर्ष में दस हजार प्रविष्टियां भगवान राम के काव्य पाठ में आ चुकी है, राजस्थान में अजमेर प्रथम स्थान पर अग्रसर है, उन्होनें अपनी सुप्रसिद्ध रचना ’’अरे ओ राम के भक्तो, तुम्हें ही श्रीराम बनाना है’’ को पढ़कर उत्साह का संचार किया एवं सभी प्रतिभागियों को आशिर्वाद एवं शुभकामनाऐं दी।
संस्था के संयोजक लव गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में सर्वप्रथम कैलाशचन्द्र शर्मा ने पारम्पारिक रचना ‘‘राम लला का ध्यान करो, मंदिर का निर्माण करो’’, प्रसुन गुप्ता ‘‘मैं रघुनंदन हूँ, मर्यादा पुरूषोतम हूँ’’, प्रीति पाठक ने डॉ. कीर्ति की रचना ‘‘जय-जय बोलो श्रीराम की’’, कु. एकता जैन ने सविता पाटिल की रचना ‘‘पर कभी न राम को राम से मांगा’’, धर्मेन्द्र सोनी ने छतीसगढ़ की कवित्री उर्मिला की रचना ‘‘राम रणवीर है, राम सत्यवती है’’, लोचना देवी गोयल लखनऊ के अभय की रचना ‘‘राम हमारे जल, थल, नभ है’’, पुष्कर से कु. वर्षा शर्मा ने तुलसीदास की रचना ‘‘नामामि राम नामामि राम’’, लोकेन्द्र दत्त मिश्र ने मैथेलीशरण गुप्त की रचना ‘‘आर्य चरण की सेवा में, मुझको भी समझो सहभागी’’, कृष्ण कुमार शर्मा ने ‘‘मेरी छोटी से है नाव, कैसे बिठाऊ नाव में’’, अंशिता शर्मा ने लोकेश इंदौरा की रचना ‘‘जो मर्यादा मन में पाले’’, किशनगढ़ से लीना रानी सारस्वत ने पारम्पारिक रचना ‘‘मेरे राम का मंदिर वही बनेगा’’, मुकेश कुमार आर्य ने गजेन्द्र की रचना ‘‘मुझ में मेरा राम अटल था’’, श्वेता गर्ग राघव शुक्ल रचना ‘‘राम ही महान, राम ही रोम-रोम है’’, मोनिका सोनी ने लोकेश इंदौरा की रचना ‘‘राम तो हिन्दुस्तान है’’, प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता का संचालन करते हुए महामंत्री नरेन्द्र कुमार भारद्वाज ने सभी निर्णायकगणों व प्रतिभागियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का प्रसारण यू-ट्यूब व फेसबुक के ऑन लाईन पॉर्टल पर किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक साहित्यकार प्रदीप गुप्ता एवं गंगाधर शर्मा थे, निर्णायकों ने भी प्रस्तुतियां दी।
प्रतियोगिता के अंत में कंवल प्रकाश किशनानी ने सभी प्रतिभागियों व निर्णायको का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रतियोगिता जिला, प्रांत व राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध प्रतियोगिता में विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये जाऐगें व सभी प्रतिभागियों को ऑन लाईन प्रमाण पत्र देने की भी संस्था द्वारा प्रावधान किया गया है।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!