वार्ड 44 भजनगंज क्षेत्रवासियों ने एक पेड लगाने का लिया संकल्प

आज दिनांक 28 अगस्त – पौधारोपण महोत्सव के तहत वार्ड 44 में भजन गंज क्षेत्र में नगर निगम की महापौर श्रीमती ब्रजलता हाडा व पार्षद द्रौपदी कोली द्वारा वार्ड में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर उनके सार संभाल का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए पार्षद द्रोपदी कोली ने बताया कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी के बाद लोगों को पेड़ों का महत्व समझ में आ गया है। पेड़ ही जीवन है ऑक्सीजन व औषधियां हमें पेड़ों से ही मिलती है। उन्होने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि एक पेड़ जरूर लगाएं और उसे गोद लेकर कम से कम 2 वर्ष तक उसका पूरा ध्यान रखें उसके बाद वह आपके पुत्र की भांति वह आपका ध्यान रखेगा। पौधारोपण महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ कर हिस्सा लिया व सभी ने संकल्प लिया कि वह एक पेड जरूर लगायेगे व उसकी देखभाल करेगे। अंत में महापौर महोदया ने सभी का धन्यवाद प्रेषित किया।
इस दौरान मुकेश टेलर, राकेश मिश्रा, सुनील कुमार, आलोक सिंह, राजेंद्र सिंह सोनी, ललित कुमार, दिनेश कुमार, हरि सिंह, श्रीमती पुष्पा, श्रीमती उमा देवी, दीपमाला, लाजवंती, लता डाबरा, श्रीमती कांता आदि उपस्थित रहे।

(द्रोपदी कोली)
मो. 9351329069

error: Content is protected !!